मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

झांसी का लाल सौरभ आनन्द यूरोप दौरे पर दिखायेगा हॉकी का कमाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

झांसी,। यूरोपीय दौरे के लिए हॉकी इंडिया की जूनियर पुरुष हॉकी टीम

की घोषणा होते ही नगर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहार दौड़ गई, क्योंकि

झांसी के लाडले सौरभ आनंद को भारतीय टीम में जगह जो मिली है। सौरभ ने खेल

विशेषज्ञ बृजेन्द्र यादव से बातचीत करते हुए कहा कि दूसरे देशों की टीमों

के खिलाफ एक साथ खेलना शानदार होगा।

यह दौरा एक शानदार

अनुभव होगा और यह मूल्यांकन करने में बहुत मददगार होगा कि हम एक टीम और

व्यक्तिगत खिलाड़ी के रूप में कहां खड़े हैं। यह हमारी ताकत का पता लगाने

और हमें किन क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है, इसका पता लगाने का

एक शानदार तरीका होगा।

भारतीय टीम में चयन पर सौरभ ने कहा

कि माता पिता, झांसी के सभी हॉकी प्रेमियों और शुभचिन्तकों के आशिर्वाद

का ही परिणाम है कि आज फिर यूरोपीय दौर के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बन

पाया। फोरवर्ड लाइन में सौरभ इससे पूर्व जूनियर विश्व कप और एशिया कप में

भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है। उन्होंने कहा कि टीम के कोच

जनार्दन जर्निलिस्ट और मो. इंतिख़ाब आलम सर के द्वारा बनाई रणनीति के आधार

पर ही इस दौरे के मैचों में हम सब बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय

जूनियर हॉकी टीम 20 से 29 मई 2024 के बीच इस दौरे पर टीम बेल्जियम, जर्मनी

और नीदरलैंड्स क्लब टीम ब्रेडेज हॉकी वेरेनिगिंग पुश के खिलाफ तीन देशों

में पांच मैच खेलेगी। हॉकी इंडिया की पहल के तहत भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी

टीम बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड में मैच खेलेगी, ताकि टीम को अनुभव

प्राप्त करने में मदद मिल सके। वे अपना पहला मैच 20 मई को बेल्जियम के

एंटवर्प में बेल्जियम के खिलाफ खेलेंगे, उसके बाद 22 मई को नीदरलैंड के

ब्रेडा में बेल्जियम के खिलाफ दूसरा मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय जूनियर

पुरुष हॉकी टीम 23 मई को ब्रेडा में नीदरलैंड की क्लब टीम ब्रेडेस हॉकी

वेरेनिगिंग पुश से खेलेगी, उसके बाद 28 मई को जर्मनी के खिलाफ जर्मनी में

खेलेगी। टीम 29 मई को अपने दौरे के अंतिम मैच में एक बार फिर जर्मनी से

खेलने के लिए ब्रेडा लौटेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें