संसद सत्र 31 जनवरी से, 1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

नई दिल्ली।
संसद सत्र 31 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और सरकारी व्यवसाय की अनिवार्यता के अधीन, सत्र 9 फरवरी को समाप्त होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी
इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी संसद सत्र शुरू होने से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सर्वदलीय बैठक 30 जनवरी को सुबह 11:30 बजे संसद के पुस्तकालय भवन में बुलाई गयी है।





