राज्यसभा चुनाव में जेएमएम के प्रत्याशी होंगे सरफराज अहमद ,जल्द होगी घोषणा

राज्यसभा चुनाव में जेएमएम के प्रत्याशी होंगे सरफराज अहमद ,जल्द होगी घोषणा
रांची: राज्यसभा चुनाव 21 मार्च को होना है। महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी का नाम तय कर लिया गया है। बहुत जल्द इसकी घोषणा की जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन की ओर से जेएमएम के पूर्व विधायक सरफराज अहमद प्रत्याशी होंगे। मालुम हो कि झारखंड में दो राज्यसभा सीट के लिए 21 मार्च को चुनाव होने हैं। झारखंड में दो सीट कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू और भाजपा के समीर उरांव का टर्म पूरा होने के बाद खाली हो रहा है। मालुम हो कि हाल ही में सरफराज अहमद ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि सरफराज अहमद को राज्यसभा भेजा जायेगा।





