राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे सरफराज अहमद ,सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक आज

राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे सरफराज अहमद ,सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक आज
रांची: राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सरफराज अहमद होंगे। झारखंड में 21 मार्च को राज्यसभा के दो सीटों पर चुनाव होनी है इसके लिए पार्टियों ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर आज तीन बजे कांके स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में झारखंड गठबंधन दल के विधायकों की बैठक होगी, जिसमें राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के रुप में जेएमएम के पूर्व विधायक सरफराज अहमद के नाम पर मुहर लगेगी। 11 मार्च को नॉमिनेशन के आखिरी दिन सरफराज अहमद पर्चा भरेंगे। मालुम हो की सरफराज अहमद ने हाल ही में गांडेय विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा दिया था। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे।





