सीएम की अध्यक्षता में हुई सत्ता पक्ष की बैठक ,डॉ सरफराज होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, नामांकन कल

सीएम की अध्यक्षता में हुई सत्ता पक्ष की बैठक ,डॉ सरफराज होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, नामांकन कल
रांची: झामुमो के वरिष्ठ नेता और गांडेय से पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी होंगे। रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री आवास में हुई सत्ता पक्ष के मंत्री व विधायक दल की बैठक में इसपर मुहर लगी। बैठक की अध्यक्षता गठबंधन दल के नेता एवं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया। बैठक के बाद झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बैठक में सरफराज अहमद के नाम पर मुहर लगायी गयी है। वे गठबंधन के साझा प्रत्याशी होंगे और 11 मार्च सोमवार को सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिसमें गठबंधन दल के विधायक शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अलावा मंत्री सह विधायक दल नेता आलमगीर आलम, राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता,मंत्री रामेश्वर उरांव ,मिथिलेश ठाकुर और माले विधायक विनोद सिंह समेत कई विधायक एवं नेता शामिल हुए।





