मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

संतोष कुमार गंगवार बने झारखंड के नये राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संतोष कुमार गंगवार बने झारखंड के नये राज्यपाल

रांची,। बरेली के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष

कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने

शनिवार देर रात झारखंड सहित नौ राज्यों के लिए नये राज्यपालों की नियक्ति

पर मुहर लगायी।

संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में

शपथ लेंगे। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का

गवर्नर नियुक्त किया गया है।

संतोष कुमार गंगवार का परिचय

संतोष

कुमार गंगवार का जन्म एक नवंबर 1948 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ।

उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय और रोहिलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त

की। वह वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष हैं। इससे

पूर्व वह केंद्र सरकार में श्रम और रोजगार मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार

वाले राज्य मंत्री थे। वह आठ बार के सांसद रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में

उन्हें टिकट नहीं मिला था।

संतोष कुमार गंगवार भाजपा के वरिष्ठ

नेता हैं। संतोष कुमार गंगवार बरेली से आठ बार सांसद रहे हैं। 1989 से 2009

तक वो लगातार छह बार जीते थे। 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा

था। 2014 में वे फिर जीते। 2019 में भी उन्होंने शानदार जीत हासिल की। मोदी

सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें मंत्री बनाया गया था। उन्हें पहली बार

राज्यमंत्री बनाया गया था। उन्हें कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी।

वो इस पर जुलाई 2016 तक रहे। उसके बाद उन्हें वित्त राज्य मंत्री बनाया

गया। 2017 तक वो वित्त राज्य मंत्री बने रहे। इसके बाद उन्हें श्रम और

रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली, जिस पर वो 2021 तक बने रहे। इसके

अलावा संतोष गंगवार ने भाजपा में संगठन स्तर पर भी कई जिम्मेदारी निभाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें