मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की घोषणा,सितंबर में रांची में होगा खिलाड़ियों का जुटान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ  ने की घोषणा,सितंबर में रांची में होगा खिलाड़ियों का जुटान

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की घोषणा,सितंबर में रांची में होगा खिलाड़ियों का जुटान

रांची: रांची में सांसद खेल महोत्सव 2024 का आयोजन 20, 21 और 22 सितंबर 2024 को किया जाएगा। रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय होने वाले इस महोत्सव में दर्जन भर खेल शामिल होंगे। इसका आयोजन का उद्देश्य 2036 में भारत में होने वाले ओलंपिक में झारखंड से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस निमित्त आयोजित बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ ने तैयारी का जायजा लिया। यह महोत्सव झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2036 में होने वाले ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी अधिक से अधिक पुरस्कार जीते। अपनी सशक्त भागीदारी निभाएं। प्रधानमंत्री जी के इसी सपने को पूरा करने के उद्देश्य से रांची में 20, 21 और 22 सितंबर 2024 को संसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आयोजन मोराबादी मैदान, रांची विश्वविद्यालय मैदान के आसपास ही होगा। इस बार सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों की भागीदारी हो, इस तरफ भी विशेष तैयारी की जा रही है। नए खिलाड़ियों को भरपूर अवसर दिया जाएगा।

ये खेल होंगे शामिल

सांसद खेल महोत्सव में आयोजित कराये जाने वाले खेल :

एथलेटिक्स, वुशु, फेंसिंग, कुश्ती, कबड्डी, मालखम्ब, तिरंदाजी, महिला क्रिकेट, महिला फुटबॉल, महिला हॉकी, योग, शतरंज, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, सेपक टकरा, ताइक्वांडो।

बैठक में ये रहे मौजूद

पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारु, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, संदीप वर्मा, चंचल भट्टाचार्य,संजीव वर्मा,एस के पांडे, जगदीश सिंह जग्गू, शिवेंद्र दुबे,मिथलेश कुमार सिंह, परमेश्वर महतो, रामप्रसाद, प्रभाकर वर्मा,संजय झा, आदित्य कुमार सिंह, एस डी सिंह

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें