संजय निरुपम पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पार्टी से किया निष्कासित

संजय निरुपम पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पार्टी से किया निष्कासित
नई दिल्ली।संजय निरुपम को कांग्रेस ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया पार्टी विरोधी बयानबाजी करने के चलते निरुपम पर कार्रवाई की गाज गिरी है। दरअसल, उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर संजय निरुपम ने टिप्पणी कर दी थी। उनके बयान पार्टी को ठीक नहीं लगे शिवसेना (अविभाजित) से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले संजय निरुपम ने साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को ही पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पास किया था।इससे पहले संजय निरुपम ने ट्वीट किया, ‘‘गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही पार्टी मेरे लिए कागज-कलम और ऊर्जा बर्बाद ना करे। इसका इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए होना चाहिए मैंने पार्टी को जो समय सीमा दी थी वह आज खत्म हो रही है। मैं कल अपने अगले कदम के बारे में बताऊंगा। निरुपम को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने कार्रवाई शुरू कर दी है और एक दो दिनों में फैसला ले लिया जाएगा।बता दे की मुंबई उत्तर से सांसद रह चुके निरुपम ने कहा था कि कांग्रेस नेतृत्व को शिवसेना (यूबीटी) के आगे दबाव में झुकना नहीं चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में एकतरफा उम्मीदवार उतारने के शिवसेना (यूबीटी) के फैसले को स्वीकार करना कांग्रेस को बर्बाद करने की अनुमति देने के समान है।





