मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

संजय झा बने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संजय झा बने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

संजय झा बने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

पटना। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने सर्वसम्मति से अपने करीबी संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। संजय झा को नीतीश कुमार का खास माना जाता है और अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा अब जदयू का कामकाज देखेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अब भी नीतीश कुमार के पास ही है। ऐसे में किसी भी बड़े फैसले पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार की ही होगी। संजय कुमार को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव खुद नीतीश कुमार ने रखा, जिसके बाद सर्वसम्मति से संजय झा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में रविवार तक चलेगी। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन-2025 की तैयारी पर चर्चा हुई। जदयू के नेताओं ने कहा कि इस बैठक में अलग-अलग राज्यों की पार्टी इकाई की ओर से संगठन को मजबूत बनाए जाने को लेकर कई सुझाव दिए गए। बैठक में सभी ने सहमति जताई कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी आगे भी चलती रहेगी।

इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जदयू की ओर से उम्मीदवार उतारने पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का संवाद हो। जब कोई मंत्री क्षेत्र में दौरे पर जाएं, तो इसकी जानकारी बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें