मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने बंगाल को बदनाम करने के लिए संदेशखाली की स्क्रिप्ट लिखी: ममता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा ने बंगाल को बदनाम करने के लिए संदेशखाली की स्क्रिप्ट लिखी: ममता

भाजपा ने बंगाल को बदनाम करने के लिए संदेशखाली की स्क्रिप्ट लिखी: ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा पर संदेशखली घटना की पटकथा लिखने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस पर एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के मुद्दे पर चुप क्यों हैं।

नदिया के तेहट में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि संदेशखली की पूरी घटना पूर्व नियोजित थी। भाजपा ने इसकी अच्छी पटकथा लिखी थी। सच्चाई सामने आ गई है। मैं यह लंबे समय से कह रही हूं। बनर्जी ने कहा कि मैंने पूरा वीडियो नहीं देखा है। मैं इसे जरूर देखूंगी।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को, तृणमूल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि संदेशखाली प्रकरण लोकसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने संदेशखाली के बारे में संदेश दिए, लेकिन केंद्र के नेता, राज्यपाल के यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर चुप रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें