मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

संदेशखाली में सोमवार से खत्म हो सकती है धारा 144, आज से उन लोगों को शिकायत का मौका जिनकी जमीन छीनी गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संदेशखाली में सोमवार से खत्म हो सकती है धारा 144, आज से उन लोगों को शिकायत का मौका जिनकी जमीन छीनी गई

कोलकाता,

18 फरवरी। पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त संदेशखाली इलाके में

विभिन्न प्रवेश बिंदुओं पर लगी धारा 144 सोमवार से हट सकती है। जिला

प्रशासन के सूत्रों ने रविवार सुबह इस बारे में जानकारी दी।

बताया

गया है कि इलाके में मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जा रही है और इंटेलिजेंस

की मदद से खबर ली जा रही है कि फिलहाल हालात किस तरह के हैं। एक अधिकारी ने

बताया कि शिबू सरदार और उत्तम हाजरा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं

के तहत मामला दर्ज करने के बाद महिलाओं में नाराजगी कम हुई है। इसके अलावा

शिबू सरदार को गिरफ्तार भी किया गया है, जिससे क्षेत्र में लोग काफी हद तक

संतुष्ट हैं।

जहां तक शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की बात है तो पुलिस

इसके लिए ईडी को दोषी ठहरा रही है। एक दिन पहले शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस

के दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने कहा कि ईडी शेख शाहजहां के खिलाफ

जांच कर रही है तो उसे गिरफ्तार क्यों नहीं करती है?

इसके अलावा

महिलाओं ने यह आरोप लगाए हैं कि शिबू हाजरा और उत्तम सरदार समेत शेख

शाहजहां के अन्य गुर्गों ने उनकी जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा किया हुआ है।

इसके समाधान के लिए रविवार से भूमि सुधार विभाग की ओर से शिविर लगाया

जाएगा, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे और उनकी जमीनी वापस करने की

प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में धारा 144 लागू रखने का कोई औचित्य नहीं

रहेगा, क्योंकि लोगों की नाराजगी पूरी तरह से दूर करने की कोशिश हो रही है।

इसके अलावा दो महिला आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस जांच पहले से

ही हो रही है। जहां महिलाएं अपने साथ हुए अन्याय की शिकायत दर्ज करा ही

सकती है। इसीलिए जल्द ही धारा 144 को खत्म किए जाने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें