मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

बालू कारोबार से जुड़े पुंज सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बालू कारोबार से जुड़े पुंज सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड

बालू कारोबार से जुड़े पुंज सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड

-राजस्व चोरी से जुड़ा है मामला

आरा।बालू सिंडिकेट में जुड़े धनबाद के बड़े बालू कारोबारी पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डायरेक्ट के पद पर तैनात हैं। पुंज सिंह गनारायण सिंह और उनके बेटे सतीश कुमार के साथ मिलकर बालू का कारोबार करते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह के कई ठिकानों पर रेड कर रही है। इसी कड़ी में बिहार में भोजपुर जिले के कोईलवर के धनडीहा स्थित श्रीराम वाटिका में भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह मामला 250 करोड़ से अधिक के राजस्व चोरी का बताया जा रहा है। अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम एक्शन में आई है और अलग -अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही बालू कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह के घर भी ईडी की टीम द्वारा की जा रही है छापेमारी की जा रही है। ईडी की टीम कृष्ण मोहन सिंह केनगर थाना क्षेत्र के आन्नंद नगर मुहल्ला स्थित आवास पर रेड कर रही है। ईडी की 6 सदस्यीय टीम कृष्ण मोहन सिंह के चल अंचल संपत्ति की जांच पड़ताल कर रही है। कृष्ण मोहन सिंह बिहार के सबसे बड़े बालू की कंपनी ब्रॉडसन के अध्यक्ष रह चुके हैं। मालूम हो कि, पुंज कुमार सिंह ब्रॉडसन के निदेशक भी रहे हैं। ऐसे में अब आरा के अलावे धनबाद में भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। इससे पहले पिछले साल सितंबर के महीने में बालू कारोबार से जुड़े पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार किया है। बालू सिंडिकेट में पहले राधाचरण सेठ कन्हैया जगनारायण सिंह और सतीश कुमार के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सिंडिकेट से जुड़े धनबाद के बड़े बालू कारोबारी पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह को गिरफ्तार किया है। उधर, कुछ दिन पहले ही ईडी ने जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ पर भी कार्रवाई की है और इसी महीने लालू यादव के करीबी राजद नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिनके आलीशान घर से करोड़ों में कैश बरामद हआ था। सुभाष यादव न्यायिक हिरासत में है। ईडी की टीम भ्रष्टाचार के मामले में लगातार जांच कर रही है। इस मामले में सुभाष यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है। जो बालू के कारोबार से जुड़ी ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं। जिनके आलीशान घर की चर्चा पूरे शहर में है। रेड के दौरान घर से दो करोड़ कैश और कागजात बरामद हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें