मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

केकेआर पर मिली जीत के बाद सैमसन ने की बटलर की तारीफ, कहा- जोस ने वही किया जो वह हमारे लिए करते हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कोलकाता नाइट

राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली 2 विकेट की रोमांचक जीत के बाद, राजस्थान

रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले सलामी

बल्लेबाज जोस बटलर की जमकर तारीफ की।

बटलर को केवल 60

गेंदों में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से खेली गई 107 रनों की शानदार

नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 178.33

की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

जोस बटलर के सनसनीखेज शतक और

रियान पराग (14 गेंद 34 रन 4 चौके और 2 छक्के) व रोवमेन पॉवेल (13 गेंद 1

चौका, 3 छक्का) के तेजतर्रार पारियों की बदौलत राजस्थान ने मंगलवार को

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2024 में केकेआर पर दो विकेट से जीत

हासिल की।

इस जीत के साथ राजस्थान 12 अंकों के साथ तालिका

में शीर्ष पर पहुंच गया है, उसने अपने सात मैचों में से छह में जीत दर्ज की

है और 1 में हार मिली है। नाइट राइडर्स आठ अंकों के साथ (चार जीत और दो

हार) दूसरे स्थान पर है।

सैमसन ने मैच के बाद कहा, "जीत से

बहुत खुश हूं। हम खोए हुए विकेटों के बारे में सोच रहे थे। रोवमेन ने कुछ

छक्के लगाए, और तभी हमें लगा कि हम खेल में हैं। कुछ किस्मत भी थी। उनके

स्पिन गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। यह मैदान उनके अनुकूल

था। जोस ने पिछले 6-7 वर्षों में हमारे लिए जो किया है, वह शानदार है। इस

मैच में उन्होंने वही किया, जो वह हमेशा हमारे लिए करते हैं।"

मैच

की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

फिल साल्ट (10) को जल्दी खोने के बाद, सुनील नरेन के बेहतरीन शतक (56

गेंदों में 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से 109 रन) अंगकृष रघुवंशी (18

गेंदों में 30, पांच चौकों की मदद से 30) और रिंकू सिंह (नौ गेंदों में

20*, एक चौका और दो छक्के) की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत केकेआर को 20

ओवरों में 6 विकेट पर 223 रन बनाया। राजस्थान के लिए आवेश खान और कुलदीप

सेन ने 2-2 और चहल ने 1 विकेट लिया।

जवाब में राजस्थान ने

सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के बेहतरीन नाबाद शतक और रियान पराग (14 गेंद 34

रन 4 चौके और 2 छक्के) व रोवमेन पॉवेल (13 गेंद 1 चौका, 3 छक्का) की

विस्फोटक पारियों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच जीत

लिया। बटलर ने 60 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्के की बदौलत 107 रनों की नाबाद

शतकीय पारी खेली।

केकेआर के लिए हर्षित राना, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 व वैभव अरोड़ा ने 1 विकेट लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें