मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट और सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट और सिन्हा

पटना।बिहार में एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला सुलझ गया है। सीटों की लिस्ट को लेकर सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सीएम आवास पहुंचे हैं। इसके साथ ही सम्राट के पास कैबिनेट का विस्तार को लेकर भी एक लिस्ट समाने आई है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक दोपहर 3 से 4 बजे के बीच में शपथ ग्रहण समारोह संभव है। जिसमें करीब जेडीयू और बीजेपी के करीब डेढ़ दर्जन विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के जिन-जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है। उनके पास फोन भी पहुंचने लगे हैं। अब बीजेपी की भी सूची लगभग तैयार हो गई है। वहीं जेडीयू के कोटे से मंत्री बनने वालों की लिस्ट पहले से तैयार है। जिसमें सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, जमा खान, मदन सहनी और महेश्वर हजारी के नाम शामिल है। मंत्रिमंडल विस्तार में कई चेहरे भी दिख सकते हैं। वहीं जीतन मांझी की पार्टी हम को भी एक मंत्री पद मिल सकता है। क्योंकि जीतन मांझी कई दिनों से कम से कम मंत्री पद की डिमांड करते आ रहे हैं। और कह चुके हैं कि कम से कम दो रोटी चाहिए। बताया जा रहा है कि, बीजेपी के 6 विधायक और एमएलसी नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उधर, आज नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक भी है। जिसमें 50 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इससे पहले सीएम नीतीश के एक अणे मार्ग पर सहयोगी दलों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल रहे। चर्चा इस बात की थी कि मंत्रिमंडल विस्तार गुरूवार को होना था। लेकिन बीजेपी की लिस्ट तैयार नहीं होने के चलते टल गया था। और अब भाजपा की लिस्ट फाइनल होने के बाद आज नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार की पूरी संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें