मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान

मुंबई। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सलीम खान को शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे। बेटे सलमान खान और बेटी अलवीरा खान को अस्पताल में देखा गया।

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान मढ़ इलाके में चल रही शूटिंग को बीच में छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

सलीम खान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे लेखक के तौर पर दर्ज है, जिन्होंने सिनेमा की भाषा और नायक की छवि दोनों को नई दिशा दी। उन्होंने अपना करियर अभिनय से शुरू किया था।

1960 के दशक में उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें तलाश थी। इसी दौर में उन्होंने महसूस किया कि अभिनय नहीं, बल्कि लेखन उनकी असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने पटकथा लेखन की ओर कदम बढ़ाया और यहीं से उनका असली सफर शुरू हुआ।

लेखन की दुनिया में सलीम खान की किस्मत तब बदली जब उनकी जोड़ी गीतकार जावेद अख्तर के साथ बनी।

यह जोड़ी 'सलीम-जावेद' के नाम से मशहूर हुई। दोनों ने मिलकर ऐसी कहानियां और डायलॉग्स लिखे, जिन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए।

सलीम-जावेद की लिखी फिल्मों में 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', और 'डॉन' जैसी कल्ट क्लासिक्स फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज के गुस्से, संघर्ष और उम्मीदों को बड़े पर्दे पर उतारा। 'जंजीर' और 'दीवार' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' का टैग दिलाया।

सलीम खान की रचनात्मक ताकत ने फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में मदद की। आज जब वह अस्पताल में भर्ती हैं, तो पूरा फिल्म जगत उनकी सेहत को लेकर चिंतित है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें