मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16 हजार करोड़ कर्जा लिया : कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर,। कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में जनकल्याणकारी योजनाओं

में जनता के खाते में सीधे दो लाख करोड़ रुपये डाले थे। प्रदेश कांग्रेस

संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने शनिवार को बयान जारी कर कहा

कि साय सरकार ने पांच महीने में 16 हजार करोड़ का कर्जा ले लिया है।

कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम तीन वित्तीय वर्ष में

एक रुपये का भी कर्ज नहीं लिया था। जबकि भाजपा की रमन सरकार ने विरासत में

50 हजार करोड़ का कर्जा छोड़ा था।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वायदे

पूरा नहीं कर पा रही है तो पिछली सरकार पर आरोप लगा रही है। जमीनों की

रजिस्ट्री के टैक्स में बढ़ोतरी तथा गाईड लाइन की दरों में बढ़ोतरी के साथ

शराब के दाम भी बढ़ा दिया गया। उसके बाद भी सरकार का खजाना खाली है।

सुशील

आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पांच सालों में राज्य की

जनता के ऊपर एक रुपये भी अतिरिक्त कर्ज का बोझ नहीं डाला था। बिजली बिल आधा

ही आता था, संपत्ति कर में एक रुपये की भी बढ़ोत्तरी नहीं की गयी थी, डीजल

पेट्रोल के वेट में कटौती की गयी थी। जमीनों के गाइड लाइन में पूरे पांच

सालों तक एक रुपये की भी बढ़ोत्तरी नहीं की गयी थी। इतनी राहतों के बावजूद

कांग्रेस सरकार से जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता में रखा। गोधन न्याय

योजना के माध्यम से लगातार लोगों की सहायता की गयी। इसके बावजूद छत्तीसगढ़

की आर्थिक स्थिति मजबूत रही।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश

सरकार ने छत्तीसगढ़ में वित्तीय अनुशासन और कुशल प्रबंधन का कीर्तिमान

स्थापित किया। अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर कृषि, सेवा और उत्पादन के

क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के दौरान 2018 से 23 तक छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन

राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है। छत्तीसगढ़ विगत 3 वर्षों से कोई भी नया कर्ज़

नहीं लेने वाले देश के चार राज्यों में अग्रणी राज्य रहा है। भूपेश सरकार

में किसी भी तरह से ना कोई नया कर लादा गया और न ही किसी भी तरह से पूर्व

से लगाए गए करो में कोई वृद्धि की गई, बल्कि सब्सिडी, राहत और रियायत

लगातार छत्तीसगढ़ की जनता को मिलता रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें