मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
साय कैबिनेट की अहम बैठक आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर में होगी, जिसमें राज्य सरकार के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बजट सत्र से पहले हो रही इस कैबिनेट बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी बजट से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर भी लग सकती है। सरकार के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, नई घोषणाओं की तैयारी और प्रशासनिक फैसलों पर अंतिम रूप दिया जा सकता है। कैबिनेट के फैसलों से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि ये बैठक बजट सत्र से पहले आयोजित हो रही है, जिससे इसमें बजट के प्राथमिकताओं और प्रावधानों पर भी विस्तृत चर्चा होने के आसार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें