मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा जा रही साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, इंजन-चार कोच पटरी से उतरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आगरा जा रही साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, इंजन-चार कोच पटरी से उतरे

अजमेर,

18 मार्च । अजमेर के मदार स्टेशन के नजदीक सुपरफास्ट साबरमती-आगरा

कैंट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12548) के इंजन और चार कोच रविवार रात करीब

एक बजे पटरी से उतर गए। इस समय यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक

धमाका हुआ तो यात्री दहशत में आ गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

हादसे के बाद छह ट्रेनें रद्द की गई हैं और दो का रूट बदला गया है।

एडीआरएम

बलदेवराम ने बताया कि हादसे के कारण की अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

अजमेर के मदार में होम सिग्नल के पास साबरमती रविवार रात एक बजकर चार मिनट

पर डिरेल हुई। इस कारण इंजन और चार जनरल कोच पटरी से उतर गए। रेलवे ने

अजमेर जंक्शन पर हेल्प डेस्क बनाया है। हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी

किया गया है।

हादसे के बाद गाड़ी संख्या 12065 अजमेर-दिल्ली सराय

रोहिल्ला, गाड़ी संख्या 22987 अजमेर-आगरा फोर्ट, गाड़ी संख्या 09605

अजमेर-गंगापुर सिटी, गाड़ी संख्या 09639 अजमेर-रेवाडी, गाड़ी संख्या 19735

जयपुर-मारवाड़ और गाड़ी संख्या 19736 मारवाड़-जयपुर को 18 मार्च के लिए

रद्द किया गया है। जबकि, गाड़ी संख्या 12915 साबरमती-दिल्ली रेल सेवा

परिवर्तित मार्ग वाया दोराई-मदार (अजमेर को छोड़कर), गाड़ी संख्या 17020,

हैदराबाद-हिसार रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर-मदार (अजमेर को

छोड़कर) का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

एडीआरएम बलदेवराम ने

बताया कि ट्रेन अहमदाबाद के साबरमती से राइट टाइम निकली थी। संभवत: मालगाड़ी

से कुछ हुआ है। लेकिन अभी कारण सामने नहीं आया है। जिस ट्रैक पर एक्सप्रेस

ट्रेन डिरेल हुई है, बगल के ट्रैक पर मालगाड़ी थी। यात्रियों को अजमेर

रेलवे स्टेशन भेजा गया है। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं

है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण

के अनुसार रात 1:04 बजे अजमेर के पास मदार में होम सिग्नल के पास गाड़ी

संख्या 12548 साबरमती-आगरा कैंट का अवपथन (डिरेलमेंट) हुआ, जिसके कारण इंजन

और चार जनरल कोच पटरी से उतर गए। रेलवे द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए

रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों ने ट्रैक रेस्टोरेशन का कार्य प्रारंभ किया।

ट्रैक रेस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है एवं डाउन लाइन को फिट दे दिया

गया है । इस पर रेल संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।

प्रारंभिक

पड़ताल में पता चला है कि ट्रेन के पायलट को सामने से आ रही मालगाड़ी को

लेकर संशय हुआ और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जबकि मालगाड़ी समानांतर

ट्रैक पर आ रही थी। ऐसे में ट्रेन बेपटरी हो गई और चार कोच व इंजन पटरी से

उतर गए। आगरा कैंट के पीछे ही राजधानी एक्सप्रेस आ रही थी, जिसे हादसे का

पता चलते ही रोक लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें