मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

सीपीआई(एमएल) ने की उम्मीदवार की घोषणा -अगिआंव सीट से युवा नेता शिवप्रकाश रंजन को होंगे उम्मीदवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीपीआई(एमएल) ने की उम्मीदवार की घोषणा   -अगिआंव सीट से युवा नेता शिवप्रकाश रंजन को होंगे उम्मीदवार

बिहार विधानसभा उपचुनाव: सीपीआई(एमएल) ने की उम्मीदवार की घोषणा

-अगिआंव सीट से युवा नेता शिवप्रकाश रंजन को होंगे उम्मीदवार

पटना।लोकसभा चुनाव के साथ साथ बिहार विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव होने हैं। अगिआंव (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाकपा माले ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। सीपीआई (एमएल) ने अगिआंव सीट से युवा नेता शिवप्रकाश रंजन को अपना उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, आरा के बहुचर्चित जेपी सिंह हत्याकांड में अगिआंव से सीपीआई (एमएल) के विधायक मनोज मंजिल समेत 23 आरोपियों को बीते 13 फरवरी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कोर्ट से सजा का एलान करने के बाद पुलिस ने विधानसभा से माले विधायक मनोज मंजिल को अरेस्ट कर लिया था। आजीवन कारावास की सजा होने के बाद विधानसभा स्पीकर ने माले विधायक मनोज मंजिल की सदस्यता रद्द कर दी थी।अगिआंव सीट से विधायक मनोज मंजिल की सदस्यता खत्म होने के बाद इस सीट पर विधानसभा उपचुनाव कराए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही बिहार की इस एक विधानसभा सीट के लिए वोटिंग होगी। अगिआंव (सु.) विधानसभा सीट पर माले ने शनिवार को अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया। पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में माले राज्य सचिव कुणाल, विधान पार्षद शशि यादव, वरिष्ठ पार्टी नेता केडी यादव और विधायक गोपाल रविदास ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की।अगिआंव (सु.) विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी ने राज्य सचिव कॉमरेड शिवप्रकाश रंजन को मैदान में उतारा है। कॉ. शिवप्रकाश रंजन बिहार में छात्र आंदोलन के चर्चित नेता रहे हैं। उन्होंने आइसा के बिहार राज्य सचिव की जिम्मेवारी भी संभाली है और वे भाकपा-माले की राज्य कमिटी के भी सदस्य हैं। माले ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक मनोज मंजिल को झूठे मुकदमे में सजा कराने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें