मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, परिवहन विभाग ने किया अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, परिवहन विभाग ने किया अलर्ट

बलरामपुर। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं। परिवहन विभाग अधिकारी ने आज शुक्रवार को जानकारी दी है कि नकली ई-चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में डराने वाले संदेश के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लेते हैं।परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों से यह अपील किया गया है कि ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज लिंक जैसे (डॉट एपीके फाइल) पर क्लिक न करें। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट ई चालान डॉट परिवहन डॉट जीओव्ही डॉट ईन पर जाकर ई-चालान के पेज पर पे ऑनलाइन पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर गेट डिटेल पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है तो पंजीकृत मोबाइल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही भेजे जाते हैं।परिवहन विभाग ने अपील किया है कि यदि आपको किसी ई-चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है, तो उस पर कभी क्लिक न करें। कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें, और अपने खाते से किसी भी लेने-देन से सावधान रहें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें