मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : रामानुजगंज परिवहन चेकपोस्ट पर विशेष जांच अभियान, 10 वाहनों से 10,500 रुपये वसूले गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : रामानुजगंज परिवहन चेकपोस्ट पर विशेष जांच अभियान, 10 वाहनों से 10,500 रुपये वसूले गए

बलरामपुर,। यात्रियों की जान की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने रामानुजगंज में सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार रामानुजगंज स्थित परिवहन चेकपोस्ट पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में नियमों की अनदेखी कर रहे यात्री वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों से 10,500 रुपये का राजस्व वसूला गया।परिवहन आयुक्त के निर्देश पर विगत दिनों रामानुजगंज परिवहन चेकपोस्ट पर यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान उन वाहनों को चिन्हित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया, जिनमें फायर एक्सटिंग्विशर उपलब्ध नहीं थे अथवा उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी, साथ ही आपातकालीन गेट की स्थिति भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।अभियान के दौरान परिवहन प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में चेकपोस्ट टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 10 यात्री वाहनों की सघन जांच की। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई, जिससे कुल 10,500 रुपये का राजस्व समझौता शुल्क वसूला गया।परिवहन प्रभारी अधिकारी वेंकटेश राव ने आज शनिवार काे बताया कि यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए चलाया गया है। वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी यात्री वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण, जैसे फायर एक्सटिंग्विशर एवं सुचारु आपातकालीन गेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में जान-माल की क्षति को रोका जा सके।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार के विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस संपूर्ण कार्रवाई के दौरान रामानुजगंज परिवहन चेकपोस्ट का समस्त स्टाफ पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ तैनात रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें