मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए 354 सीटें आवंटित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए 354 सीटें आवंटित

धमतरी। धमतरी जिले के 214 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत सत्र 2026-27 के लिए पहले चरण की सीटों का आवंटन 15 अप्रैल को लाटरी पद्धति से किया गया। रिक्त 450 सीटों में से 354 सीटें छात्रों को आवंटित हुई हैं। इन आवंटित सीटों पर अब प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।सत्र 2026-27 में आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इस बार नर्सरी और केजी वन की सीटों में प्रवेश नहीं होगा बल्कि बच्चों को सीधे कक्षा पहली में प्रवेश दिया जाएगा। नियमों में बदलाव के कारण प्रवेश को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। जिले में संचालित 214 निजी स्कूलों में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए आरटीई के तहत प्रक्रिया जारी है। बुधवार को रिक्त कुल 450 सीटों के लिए लाटरी पद्धति से 354 सीटें आवंटित की गई हैं। पहले चरण में प्रवेश के लिए 31 मार्च तक कुल 1235 आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे।दस्तावेजों की जांच के बाद 45 नोडल अधिकारियों द्वारा 843 आवेदनों को पूर्ण रूप से स्वीकृत किया गया। इनमें से 354 छात्रों को सीट आवंटित की गई है। सीट आवंटन के बाद अब एक से 30 मई के बीच चयनित छात्र निर्धारित स्कूलों में प्रवेश लेंगे।पिछले सत्र 2025-26 में जिले के 197 निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी वन और कक्षा पहली के लिए निर्धारित कुल 1092 सीटों में प्रवेश की प्रक्रिया की गई थी। जिसमें लाटरी पद्धति से चयनित होकर 1018 सीटों में छात्रों ने प्रवेश लिया था। पिछले साल की तुलना में इस साल सीटें घटकर 450 हो गई। वहीं प्रवेश लेने वाले स्कूलों की संख्या 214 हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें