मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ :रेलवे सुरक्षा बल जवानों के बीच गोलीबारी में प्रधान आरक्षक की मौत, आरोपित पकड़ा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ :रेलवे सुरक्षा बल जवानों के बीच गोलीबारी में प्रधान आरक्षक की मौत, आरोपित पकड़ा गया

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार तड़के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के अंदर हुई गोलीबारी की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ड्यूटी के दौरान एक रेलवे सुरक्षा बल प्रधान आरक्षक ने अपने साथी पर गोली चला दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना सुबह करीब 4 बजे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के भीतर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक के.एस. लादेर ने अचानक अपने साथी प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही मिश्रा जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी लादेर को घेरकर काबू में कर लिया। इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक गोली चलाने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।फायरिंग की सूचना मिलते ही वरिष्ठ रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी मौके पर पहुँच गए। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।मृतक प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा की पहचान की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्ट पर ड्यूटी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें