मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

आईटीएफ जे60 इंदौर में राउंडग्लास टेनिस अकादमी के एथलीट ने लहराया परचम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इंदौर,

29 जनवरी । राउंडग्लास टेनिस अकादमी के एथलीट आदित्य मोर और प्रणील

शर्मा को इंदौर में हाल ही में संपन्न आईटीएफ जे60 टूर्नामेंट के युगल

स्पर्धा में चैंपियन का ताज पहनाया गया वहीं हितेश चौहान एकल स्पर्धा में

उपविजेता रहे।

आदित्य और प्रनील की गैर वरीय जोड़ी ने

सेमीफाइनल में व्रज गोहली और रोशन संतोष की दूसरी वरीयता प्राप्त इंडो-यूएस

जोड़ी को 7-6(5), 6-4 के स्कोर से हराकर फाइनल तक का सफर काफी आसान रहा।

हालाँकि फाइनल में उन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा जहां उन्होंने

रियान और संप्रित शर्मा की जोड़ी को 7-5, 4-6, 12-10 से हराकर चैंपियन बने।

पहली

वरीयता प्राप्त हितेश हालांकि सेमीफाइनल में यूएसए के अपने प्रतिद्वंद्वी

रोशन संतोष के खिलाफ एक सेट से हार गए थे। वहीं उन्होंने जोरदार वापसी की

और 3-6, 6-4,6-4 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह पक्की की। हालांकि फाइनल

में, हितेश अर्नव पापरकर से 7-6(5), 6-0 से हार गए और टूर्नामेंट में दूसरे

स्थान पर रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें