मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

एक युग का अंत: कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एक युग का अंत: कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

नई

दिल्ली,। रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर

बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में हराकर विश्व कप जीतने के

बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने पुष्टि

की है कि वह वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखेंगे।

रोहित ने

फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह मेरा आखिरी टी-20

अंतरराष्ट्रीय मैच भी था। इस प्रारूप को अलविदा कहने का इससे बेहतर समय

नहीं हो सकता। मैंने इसके हर पल का लुत्फ़ उठाया है। मैंने अपना भारतीय

करियर इसी प्रारूप में खेलते हुए शुरू किया था। मैं यही चाहता था, मैं कप

जीतना चाहता था। मैं यह बहुत चाहता था। शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल

है। यह मेरे लिए बहुत भावुक पल था। मैं अपने जीवन में इस खिताब के लिए बहुत

बेताब था। खुश हूं कि हमने आखिरकार यह मुकाम हासिल कर लिया।"

रोहित

ने इस प्रारूप से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में संन्यास

लिया है। उन्होंने 159 मैचों में 4231 रन रन बनाए हैं, साथ ही टी20

अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा शतक (पांच) का रिकॉर्ड भी उनके नाम

है। उन्होंने दो टी20 विश्व कप खिताब जीते हैं: 2007 में खिलाड़ी के तौर पर

पहला खिताब और अब 2024 में कप्तान के तौर पर।

रोहित और कोहली का

टी20 प्रारूप से संन्यास लेना पूरी तरह से अप्रत्याशित नहीं था। दोनों

खिलाड़ियों ने 2022 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद कोई

टी20 मैच नहीं खेला था और इस साल जनवरी में ही 2024 टी20 विश्व कप पर ध्यान

केंद्रित करते हुए इस प्रारूप में खेलना शुरू किया।

रोहित ने

टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना

प्रदर्शन जारी रखा उन्होंने, टूर्नामेंट में 156.70 की स्ट्राइक रेट से 257

रन बनाए वो भी अमेरिका और वेस्टइंडीज़ में मुश्किल बल्लेबाज़ी

परिस्थितियों में। उन्होंने अपने आक्रामक दृष्टिकोण से भारत को तेज़ शुरुआत

देने की ज़िम्मेदारी ली और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आखिरी सुपर आठ गेम

और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में महत्वपूर्ण मैच जीतने वाले अर्धशतक

बनाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें