मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किये 17 हजार रन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किये 17 हजार रन

अहमदाबाद, 11 मार्च । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह छठें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और निर्णायक टेस्ट की भारत की पहली पारी में रोहित ने 35 रन बनाए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर रोहित 17 रन बनाकर नाबाद रहे और तीसरे दिन सुबह के सत्र में चार और रन बनाकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे कर लिए।

इसी के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 से अधिक रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए।

रोहित ने जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया, और तब से कुल 48 टेस्ट (वर्तमान में अहमदाबाद टेस्ट में खेल रहे हैं), 241 एकदिवसीय और 148 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 3348, 9782, और 3853 रन बनाए हैं।

रोहित एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें