मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

रोहित-कोहली वही खिलाड़ी, जिन्हें बचपन में अपना आदर्श मानता था : कप्तान गिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रोहित-कोहली वही खिलाड़ी, जिन्हें बचपन में अपना आदर्श मानता था : कप्तान गिल

नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। कप्तान ने बताया कि वह बचपन से ही रोहित-कोहली को अपना आदर्श मानते थे।

शुभमन गिल ऐसी टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पूर्व कप्तान मौजूद हैं। इसे आगामी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में शुरुआती कदम माना जा रहा है, जो साल 2027 में खेला जाएगा।

हालांकि, गिल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ उनके संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है।

कप्तान गिल ने पर्थ में खेले जाने वाले पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, "मुझे लगता है कि बाहर की कहानी अलग है, लेकिन हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। सब कुछ पहले जैसा ही है। यह बहुत मददगार है।

26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "जो कुछ भी वे महसूस करते हैं, उनका अनुभव, जो कुछ भी उन्होंने सीखा है, चाहे वह पिच को पढ़ना हो या किसी भी स्थिति का सामना करना, मैं उनके पास जाता हूं और पूछता हूं कि वे क्या सोचते हैं। अगर वे मेरी जगह होते तो वे इसे कैसे करते? फिर, अपने खेल की समझ के आधार पर फैसला लेता हूं। मुझे लोगों के विचार जानना पसंद है।"

उन्होंने कहा, "जब भी मुझे किसी चीज को लेकर कोई संदेह होता है, मैं उनके पास जाता हूं। उनके सुझाव लेता हूं। उनकी सलाह लेता हूं।

वे मुझे कुछ भी बताने में कभी नहीं हिचकिचाते। मुझे लगता है कि यही अनुभव का असली खजाना है।"

उन्होंने कहा, "ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैं बचपन में अपना आदर्श मानता था। उनकी जिस तरह की भूख ने मुझे प्रेरित किया, उससे मुझे प्रेरणा मिली। क्रिकेट के ऐसे दिग्गजों का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।

मुझे यकीन है कि इस सीरीज में ऐसे कई पल आएंगे, जहां मैं उनसे सीख पाऊंगा। अगर मैं किसी मुश्किल स्थिति में आ जाऊं, तो उनसे सलाह लेने से नहीं हिचकिचाऊंगा।"

गिल ने कहा, "टीम को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर रोहित और विराट दोनों के साथ मेरी कई बार बातचीत हुई है। मुझे लगता है कि ये सीख और अनुभव हमारी टीम को आगे बढ़ने में मदद करेंगे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें