मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

रोहित-अय्यर ने जमाए अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रन का टारगेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रोहित-अय्यर ने जमाए अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रन का टारगेट

एडिलेड। भारत ने खराब शुरुआत के बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 265 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। सीरीज बचाने के लिए भारत को हर हाल में ये मैच जीतना होगा।

एडिलेड में जारी इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

बेहद खराब शुरुआत के बावजूद मेहमान टीम इंडिया 50 ओवरों के खेल तक 9 विकेट खोकर 264 रन ही बना सकी। कप्तान शुभमन गिल सातवें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। गिल सिर्फ 9 ही रन टीम के खाते में जोड़ सके। इसके बाद विराट कोहली (0) मैदान पर उतरे, लेकिन चार गेंदों के बाद पगबाधा आउट हो गए।

जेवियर बार्टलेट ने एक ही ओवर में टीम इंडिया को बैकफुट पर ला दिया था, लेकिन यहां से रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 59वां अर्धशतक लगाते हुए 97 गेंदों में 73 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 77 गेंदों में 7 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अक्षर पटेल ने उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों में 44 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके निकले।

भारतीय टीम 226 के स्कोर तक अपने 8 विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से हर्षित राणा (नाबाद 24) ने अर्शदीप सिंह (13) के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जांपा ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। जेवियर बार्टलेट ने 3 विकेट निकाले, जबकि मिचेल स्टार्क को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से जीत चुका है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें