मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, छत्तीसगढ़ में अपराधी बेलगाम : दीपक बैज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर,। रायगढ़ में सरेआम एक महिला से 30 लाख के गहनों की लूट की

घटना को कांग्रेस ने साय सरकार की नाकामी बताया है। प्रदेश कांग्रेस

अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा की सरकार में

छत्तीसगढ़ का कोई नागरिक सुरक्षित नहीं है। अपराधी और गुंडा तत्वों के हौसले

बुलंद हो गये हैं। जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, नागरिकों को भय

के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि साय सरकार के

राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। छह माह

में राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक

हत्यायें, चाकूबाजी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की अनगिनत घटनायें हो चुकी

हैं। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अपराधी

बिना किसी वाहन के पैदल चल कर चैन खींच कर भाग जाते हैं। राजधानी में थाने

में चाकू मार दिया जाता है पुलिस असहाय हो गयी है।

दीपक बैज ने कहा

कि भाजपा राज के छह महीने में ही छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। प्रदेश में

आम आदमी का जीवन सुरक्षित नहीं है। दुर्ग में 16 वर्ष की एक मासूम बच्ची के

गले में ब्लेड मार कर हत्या कर दिया गया। राजधानी में सरेआम गोलीबारी की

तीन घटनायें हो गयी। राजिम में एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ इसी

हफ्ते बालोद जिले में दो वर्षीय बच्ची के साथ, अंबिकापुर जिले में नाबालिग

बच्ची के साथ बलात्कार की घटना घटती है। गृहमंत्री के गृह क्षेत्र कवर्धा

हत्याओं को केंद्र बन गया है।

दीपक बैज ने कहा कि राजधानी

रायपुर से लेकर प्रदेश के सभी शहरो में लगातार हत्या, लूट, चाकूबाजी की

घटनायें बढ़ गयी है। राजधानी में सरे आम चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी

गयी। एक दूसरी घटना में राजधानी में ही अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ा कर युवक की

हत्या कर दिया। आदिवासी युवक को पीटकर मार डाला गया। प्रदेश के हर शहर में

चाकूबाजी, लूट की वारदाते आम हो गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें