मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

वडोदरा में प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति का रोड शो, खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वडोदरा में प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति का रोड शो, खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज का आज वडोदरा में भव्य स्वागत किया गया। सोमवार सुबह दोनों नेता खुली जीप में सवार होकर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए रोड शो में शामिल हुए। दोनों नेता संयुक्त रूप से टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने पहुंचे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमरेली में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।स्पेन के राष्ट्रपति अपनी पत्नी बेगोना गोमेज के साथ देर रात वडोदरा पहुंचे। हवाईअड्डे गरबा के साथ उनका परंपरागत तरीकों से स्वागत किया गया। रोड शो में मोदी...मोदी के नारे लगाए। वडोदरा में हवाईअड्डा सर्किल से टाटा की फैक्टरी तक सड़क दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने सी-295 विमान संबंधी बैनर लहराकर दोनों नेताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें