मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में पहली बार रोड शो करेंगे पीएम मोदी -पीएमओ से मिली मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में पहली बार रोड शो करेंगे पीएम मोदी  -पीएमओ से मिली मंजूरी

पटना में पहली बार रोड शो करेंगे पीएम मोदी

-पीएमओ से मिली मंजूरी

पटना।लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी के तमाम बड़े नेता बिहार में पसीना बहा रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में अबतक सात चुनावी रैली को संबोधित कर चुके हैं। अब लोकसभा चुनाव के बीच पहली बार पीएम मोदी का रोड शो पटना में होने जा रहा है। पीएम मोदी आगामी 12 मई को पटना में रोड शो करेंगे। पीएमओ से इसकी मंजूरी मिलने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं।दरअसल, बिहार भाजपा ने पटना में पीएम मोदी के रोड शो के लिए पीएमओ के पास प्रस्ताव भेजा था। बिहार बीजेपी के इस प्रस्ताव को पीएमओ ने मंजूरी दे दी है। पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी के रोड शो को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पीएम मोदी आगामी 12 मई को पहली बार पटना में रोड शो करेंगे और पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे।पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी के रोड शो का चार्ट तैयार किया जा रहा है। पीएम मोदी का रोड शो आयकर गोलंबर से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा होते हुए कदमकुआं में जाकर समाप्त होगा। पीएम मोदी करीब आधे घंटे तक पटना की सड़कों पर रोड शो करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पटना जिला प्रशासन के साथ साथ तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।रोड शो समाप्त होने के बाद पीएम मोदी पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यानी 13 मई को प्रधानमंत्री राज्य के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी सुबह 09:30 बजे हाजीपुर, 10:30 बजे वैशाली के मोतीपुर और 12:30 बजे सारण में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता प्रधानमंत्री के निशाने पर रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें