मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ में डिवाइडर तक नहीं छोड़ रहे चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायगढ़।रायगढ़ में चोरों ने सभी हदें पार कर दी हैं।चंद पैसे कमाने के लिए और एक टाइम के दारू के जुगाड़ के लिए चोर सड़क किनारे लगे डिवाइडर चुराने लगे हैं।शहर की सड़कों पर सुरक्षा के उद्देश्य से लगाए गए लोहे के डिवाईडर लगातार गायब हो रहे हैं। स्थानीय चोर लोहे के इन डिवाइडरों को चुरा कर कबाड़ियों के पास बेच रहे हैं।मामले की शिकायत निगम आयुक्त ने पुलिस से की है । पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को पकड़ा भी है।डिवाइडर चोरी के मामले में निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि निगम के सफाई कर्मचारियों ने नोटिस किया है कि शहीद हेमू कलानी चौक और मरीन ड्राईव में सड़क सुरक्षा के लिए लगे लोहे के डिवाइडर एक-एक कर गायब हो रहे हैं। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए निगम ने थाना चक्रधर नगर पुलिस और वरिष्ठ अफसरों को सूचना दी है।साथ ही चोरी के खिलाफ सूचना प्राथमिकी भी दर्ज करवाया गया है।निगम की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को डिवाइडर की चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा है।वहीं, कुछ अन्य से चोरी की सामग्री जब्त की गई है।बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ जिले के हेमू कलानी चौक और मरीन ड्राईव पर सड़क किनारे लगे डिवाइडर की चोरी हो रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें