मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : इमलीछापर चौक पर चक्काजाम शुरू: अधूरा ओवरब्रिज व फोरलेन निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा : इमलीछापर चौक पर चक्काजाम शुरू: अधूरा ओवरब्रिज व फोरलेन निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर चौक पर लंबे समय से अधूरे पड़े ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण के विरोध में मंगलवार को अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन शुरू हो गया। आज सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी और आमजन शामिल हो गए हैं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुरू हुए इस चक्काजाम के चलते कोरबा–कुसमुंडा मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दुपहिया वाहनों को विकास नगर कॉलोनी के रास्ते से निकाला जा रहा है, जबकि चार पहिया और भारी वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए हैं।उल्लेखनीय है कि इमलीछापर चौक पर पिछले तीन वर्षों से ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। एसईसीएल के सीएसआर फंड से सर्वमंगला चौक से कुचैना मोड़ तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है, लेकिन इमलीछापर चौक के पास काम लंबे समय से रुका हुआ है। साथ ही रेलवे फाटक से राहत के लिए शुरू किया गया ओवरब्रिज निर्माण भी अधूरा है।निर्माण कार्य ठप होने से इमलीछापर चौक से कुचैना मोड़ तक सड़क जर्जर हो चुकी है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ओवरब्रिज नहीं बनने के कारण लोगों को रेलवे फाटक पर लंबा इंतजार करना पड़ता है या वैकल्पिक मार्ग से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे कुसमुंडा सहित गेवरा-दीपका, बांकीमोंगरा, हरदीबाजार और शहर की ओर आने-जाने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं।स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। विकास नगर वार्ड की पार्षद गीता गभेल के नेतृत्व में यह आंदोलन शुरू किया गया है। कुसमुंडा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा कि प्रशासन हर बार आश्वासन देकर भूल जाता है, इसलिए इस बार काम शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।उल्लेखनीय है कि ओवरब्रिज निर्माण का कार्य राइट्स द्वारा कराया जा रहा है। विकास नगर की ओर से आंशिक निर्माण किया जा चुका है, लेकिन रेलवे फाटक से थाना चौक की ओर कार्य अधूरा है। अतिक्रमण को बाधा बताते हुए करीब दो वर्ष पहले कार्य रोक दिया गया था। हालांकि नौ माह पूर्व प्रशासन ने अतिक्रमण हटवा दिया, इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें