मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर-चांपा : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइक‍िल को मारी टक्कर, युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जांजगीर-चांपा : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइक‍िल को मारी टक्कर, युवक की मौत

कोरबा/जांजगीर-चांपाI जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्यमार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइक‍िल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान डूमरडीह निवासी विनोद जांगड़े (31) के रूप में हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विनोद जांगड़े आज शुक्रवार सुबह अपने घर से शिवरीनारायण जाने के लिए मोटरसाइक‍िल से निकला था। वह खेती-किसानी और एक छोटी दुकान चलाता था।इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रहे एक खाली ट्रक ने उसकी मोटरसाइक‍िल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनोद मोटरसाइक‍िल समेत सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।सूचना मिलने पर पामगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें