मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

आरकेएम पॉवर प्लांट में चार मजदूरों की मौत मामले में प्रबंधन से जुड़े आठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरकेएम पॉवर प्लांट में चार मजदूरों की मौत मामले में प्रबंधन से जुड़े आठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

सक्ती/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के आरकेएम पॉवर प्लांट में 8 अक्टूबर मंगलवार की देर रात को काम के दौरान ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने प्लांट के मालिक सहित प्रबंधन से जुड़े 8 अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1), 289 एवं 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि लिफ्ट का मेंटेनेंस कुछ दिन पहले ही किया गया था, इसलिए मेंटेनेंस की भी जांच की जाएगी।सक्ति जिला कलेक्ट्रट कार्यालय से आज गुरुवार काे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के लिए टीम गठित की है। डभरा एसडीएम 30 दिवस के अंदर पूरे घटना की जांच कर कारणों का पता लगाएंगे और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे।इस मामले को लेकर जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें कंपनी के मालिक सह-निदेशक डॉ. अंडाल अरुमुगम, निदेशक टी.एम. सिंगारवेल, प्लांट हेड, फैक्ट्री मैनेजर सममुख राव, बॉयलर और टर्बाइन मेंटेनेंस हेड कमलेश कुमार अग्रवाल, सेफ्टी ऑफिसर मनोज राउत, पी एंड एम मेंटेनेंस ऑफिसर वेसलीमनी और लिफ्ट इंजीनियर कृष्णा गौरव शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि यह हादसा सक्ति जिला के डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा गाँव में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में हुआ।मजदूर बॉयलर की मरम्मत के लिए लिफ्ट में सवार होकर जा रहे थे, तभी लिफ्ट का स्टील वायर टूट गया।लिफ्ट 40 मीटर की ऊँचाई से नीचे गिर गई, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, और बाद में एक और घायल मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें