महागठबंधन में सीट शेयरिंग तय... -26 पर लड़ेगी राजद,कांग्रेस 9 तो, वाम दल को 5 -आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा ऐलान

पटना।बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। नियम और शर्तों के साथ फॉर्मूला तय हुआ है। झारखंड मे एक अतिरिक्त सीट (पलामू) राजद को मिली तो बिहार में 9 सीट कांग्रेस को मिलेगी। चतरा सीट पहले से राजद को मिली हुई है। दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच 3 दिनों तक गहन मंथन के बाद अब तय हुआ है कि आज पटना में महागठबंधन के नेता सीट बंटवारे का ऐलान करेंगे।वाम दलों को 5 सीटें मिली हैं। माले को 3, सीपीआई-सीपीएम को 1-1 सीट मिली है। राजद खुद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राजद की गुरुवार देर रात तक मुकेश सहनी से बातचीत होती रही। मुकेश 2 सीट पर अड़े रहे।
मुकेश से बातचीत में तय हुआ कि वो मुजफ्फरपुर से लड़ेंगे। साथ ही मिथिलांचल की एक और सीट/खगड़िया भी उन्हें अगर देनी पड़ी तो सहनी के लिए 1-1 सीट की कुर्बानी राजद और कांग्रेस करेंगे। तब राजद 25 और कांग्रेस 8 सीट लड़ेगी।
महागठबंधन की ऐलान होने वाली सीटें:-
-राजद: 26 सीटों पर लड़ेगी
औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधुबनी, सिवान, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर, सुपौल, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, मधेपुरा या सुपौल, गोपालगंज या महाराजगंज
-कांग्रेस:9
किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, पटना साहिब, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मधेपुरा/सुपौल, गोपालगंज/महाराजगंज
-वाम दल: 5 सीट
भाकपा-माले (लिबरेशन): आरा, काराकाट, नालंदा
सीपीआई: बेगूसराय
सीपीएम: खगड़िया





