मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

राजद मतलब लुटेरों की पार्टीं :सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
राजद मतलब लुटेरों की पार्टीं :सम्राट चौधरी

राजद मतलब लुटेरों की पार्टीं :सम्राट चौधरी

-भाजपा और नीतीश के सरकार में बिहार एक बढ़ता हुआ राज्य

-2 मार्च को पीएम मोदी आएंगे बिहार

पटना। बिहार बीजेपी की ओर से शुक्रवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी जयंतकांत की पत्नी स्मृति पासवान भाजपा में शामिल हुईं। डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।इस मौके पर सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मार्च को पीएम मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बिहार में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। बताते चलें कि 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन ने जन विश्वास महारैली करने का ऐलान किया है। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव के अलावा दीपंकर भट्टाचार्य सीताराम येचुरी और डी राजा भी शामिल होंगे।लालू परिवार पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में 2G और 3G वाले लोग हैं। बिहार में लालू यादव और तेजस्वी का राजनीति जेनरेशन चल रहा है। तमिलनाडु में 3 पीढ़ी से सरकार में लोग बैठे हैं। पिता MY समीकरण चला रहे थे और अब बेटा BAAP की बात कर रहा है।डिप्टी सीएम ने कहा, भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। हम पहले से कह रहे हैं, आरजेडी माई-बाप-बेटा की ही पार्टी है। राजद मतलब लुटेरों की पार्टीं। 15 साल तक बिहार ठहरा हुआ था। वहीं, भाजपा और नीतीश के सरकार में बिहार एक बढ़ता हुआ राज्य है। एक-एक माफिया पर कार्रवाई होगी। बिहार से सबको भगाया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने सबके लिए अनाज और इलाज की व्यवस्था की है। नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार ने गरीबों को इलाज की सुविधा दी। शौचालय सहित सभी सुविधा भाजपा ने गरीबों को दिया। विकसित बिहार बनाएंगे, समाज के एक-एक को मुख्य धारा में लाएंगे। रोजगार का वादा पूरा करेंगे। सबको रोजगार मिलेगा। सात निश्चय के माध्यम से जो सोच थी, सब पूरा होगा। सरकारी नौकरी तो मिलती रहेगी, लेकिन अगर आगे बढ़ना है तो रोजगार पर ध्यान देना होगा।सम्राट चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान लूटने आए लोग यहां राज करने लगे। रविदास जी ने उनके सामने घुटने नहीं टेके। 600 साल पहले उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सनातन आगे बढ़ रहा है। इस देश में तब तक आरक्षण रहेगा, जब तक निचले समाज के लोग मुख्य धारा में ना आ जाए। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मोदी जी ने बदला, क्योंकि वो एसटी-एससी को मजबूत करना चाहते थे।कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री जनक राम ने रविदास जयंती पर पूरे बिहार से लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें