मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

सदन में राजद का हंगामा, राबड़ी देवी ने कहा- बीजेपी में देश भर के गुंडे है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सदन में राजद का हंगामा, राबड़ी देवी ने कहा-  बीजेपी में देश भर के गुंडे है

सदन में राजद का हंगामा, राबड़ी देवी ने कहा-

बीजेपी में देश भर के गुंडे है

पटना।बिहार विधानसभा बजट सत्र चल रहा है। राज्य में सियासी उलटफेर के बीच सदन की कार्यवाही हंगामेदार हो रही है। वहीं आज भी राजद ने सदन में जमकर हंगामा किया है। वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने हाथों में तख्ती लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा अब भाजपा नहीं रह गया है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में देश भर का गुंडा उतरा हुआ है।राबड़ी देवी ने भाजपा के राजद शासनकाल को जंगलराज बताने पर हमला बोलते हुए कहा कि, ई का मंगल राज है...गुंडा राज है। देश भर का गुंडा उतरा हुआ है। भाजपा जंगलपार्टी है, गुंडा पार्टी है। भाजपा देश को जलाने वाला पार्टी है। बिहार में गुंडा का राज आ गया है। वहीं IGIMS में डॉक्टर को पिस्तौल दिखाने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि गुंडा तो पिस्तौल लहराता ही है। पहले भी होता था आज भी बीजेपी के लोग बंदूक लहराता है। पूरे बिहार हत्या, बालात्कार, चोरी और डैकती हो रहा है। क्यों नहीं सुधार रहे हैं? तो ई सब जंगल राज नहीं है। राजद को कहता है कि जंगल राज है तो ई का मंगल राज है। दरअसल, बीते दिन आईजीआईएमएस में इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर एक युवक ने डॉक्टर को पिस्तौल दिखाकर अस्पताल में हंगामा किया था। जिसके बाद से ही बिहार की सियासत गरमा गई है। राजद एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोल रही है। राजद नीतीश सरकार को गुंडा राज बता रही है। साथ ही सीएम को कार्रवाई करने की मांग के साथ इस्तीफा देने की भी मांग कर रही है। राजद विधायक ने सीएम को पद को छोड़ मंदिर या मठ में जाकर पूजा पाठ करने का सलाह दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें