मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

राजद ने सिवान सीट पर अवध बिहारी चौधरी को दिया टिकट -हिना और विजयलक्ष्मी को मिलेगी टक्कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजद ने सिवान सीट पर अवध बिहारी चौधरी को दिया टिकट  -हिना और विजयलक्ष्मी को मिलेगी टक्कर

पटना।बिहार मे राजद कुल 23 सीट पर चुनाव लड़ रही है। इसमें 22 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई थी, लेकिन सीवान को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। इसको खत्म करते हुए पार्टी ने बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को यहां से उम्मीदवार बनाया है।टिकट मिलने के बाद जब फोन पर उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि यहां कोई सस्पेंस नहीं था। पार्टी ने मुझे तैयारी करने को कह दिया था। इसलिए पिछले साल के मई से ही क्षेत्र में तैयारी कर रहा हूं। आज बस टिकट हाथ में मिल गया है। इस संबंध में राजद के जिला अध्यक्ष बिपिन कुशवाहा ने कहा कि अवध बिहारी चौधरी तो सीवान से पहले ही प्रत्याशी बना दिए गए थे। अब बस औपचारिक घोषणा कर दी गई। इधर अवध बिहारी चौधरी को टिकट मिलने के बाद राजद कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। 9 अप्रैल को जब वह पटना से सीवान पहुंचे थे तो महा गठबंधन के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया था। इश दौरान पूरे सीवान में रोड शो भी किया था। उन्होंने तब भी कहा था कि तेजस्वी यादव ने उन्हें सीवान से चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। वहीं अगर राजनीतिक जानकारों की माने तो अब सीवान में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।मालूम हो कि 70 साल के अवध बिहारी चौधरी सीवान सदर विधानसभा सीट से विधायक है। वर्तमान में तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाते है। साल 1985 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर सीवान सदर से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1990 और 1995 में जनता दल और 2000 के साथ 2005 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर विधायक बने। 2020 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर फिर विधायक बने। इनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में हुई थी। 1977 में इन्होंने जियांय पंचायत से मुखिया का चुनाव जीता। इसके अलावा साल 2022 में जब नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी ने मिलकर सरकार बनाया था। तब वह बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें