मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

लालू यादव बड़ी बेटी मीसा को पाटलीपुत्र और रोहिणी को सारण लोकसभा सीट से बनाएंगे उम्मीदवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लालू यादव बड़ी बेटी मीसा को पाटलीपुत्र और रोहिणी को सारण लोकसभा सीट से बनाएंगे उम्मीदवार

लालू यादव बड़ी बेटी मीसा को पाटलीपुत्र और रोहिणी को सारण लोकसभा सीट से बनाएंगे उम्मीदवारपटना। आईएनडीआई गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले ही राजद ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं। जल्द ही इनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इनमें पाटलिपुत्र, सारण, बांका, बक्सर और जहानाबाद संसदीय सीट हैं। इससे पूर्व राजद ने नवादा, जमुई, औरंगाबाद, गया, मुंगेर को लेकर भी कुछ नामों को फाइनल किया है। खास बात यह है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव इस बार के लोकसभा चुनाव में दो बेटियों को संसद भेजने की तैयारी में हैं।राजद नेताओं के अनुसार इस बार के संसदीय चुनाव में मीसा भारती और रोहिणी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से और रोहिणी आचार्य सारण सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। दोनों के नामों की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। इसे लेकर लालू यादव ने अपने खास नेताओं के संग बैठक की है और दोनों बेटियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए खास रणनीति बनाई है।दरअसल, मीसा भारती पहले ही पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ने को लेकर संकेत दे चुकी है। साथ ही रोहिणी आचार्य भी सारण सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती है लेकिन नियमित रूप से बिहार की सियासत में सक्रिय रहती हैं। पिछले दिनों ही लालू यादव के खास एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि रोहिणी आचार्य सारण से चुनाव लड़ें यह राजद के सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा है। बताया गया है कि लालू यादव ने रोहिणी आचार्य के नाम पर सहमति दे दी है।इनके अलावा राजद की ओर से बांका से जय प्रकाश नारायण, बक्सर से सुधाकर सिंह और जहानाबाद से सुरेंद्र यादव के नामों पर लालू यादव से सहमति जताई है। तीनों नेता पूर्व में मंत्री रह चुके हैं और लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें