मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में बढ रहा वायु प्रदूषण,बिगड़ रही है लोगो की सेहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी में बढ रहा वायु प्रदूषण,बिगड़ रही है लोगो की सेहत

पूर्वी चंपारण।आबादी के मामले में पटना के बाद बिहार के दूसरे बड़े जिले पूर्वी चंपारण की वायु गुणवत्ता दिनो दिन खराब होती जा रही है। जिस कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है।वायु गुणवत्ता मापक यंत्र की माने तो मोतिहारी शहर की हवा अब खतरनाक हो चुकी है। सुबह होने के बाद शाम तक यहां का एक्यूआई लेबल 150 को पार करने लगा है।जबकि स्वस्थ हवा का लेबल 0 से 50 एक्यूआई माना जाता है।बताया जा रहा है,कि तेज शहरीकरण के दौर में मोतिहारी शहर के बसावट या व्यवसायिक कार्यो के लिए पहले खाली जमीन को कचरा से भरा जा रहा है,फिर उन कचरे को जलाया जा रहा है।जिस कारण वायु प्रदूषण तेजी से बढ रहा है।इसके साथ ही इस मौसम में सड़क के किनारे पानी का छिड़काव नही होना भी वायु प्रदूषण बढने का कारण बताया जा रहा है।इसके साथ ही कबाड़ दूकानो में बड़ी मात्रा प्लास्टिक जलाया जाना भी कारक बताये गये है।जो भी हो फिलवक्त वायु गुणवत्ता सुधारने को लेकर प्रशासनिक पहल जरूरी है।जिस दिशा में खासी उदासी देखी जा रही है।लिहाजा मोतिहारी शहर की वायु गुणवत्ता और खराब होने से इंकार नही किया जा सकता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें