मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

ऋषभ पंत ने किया निराश, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 पारियों में 50 रन भी नहीं बना सके

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऋषभ पंत ने किया निराश, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 पारियों में 50 रन भी नहीं बना सके

गुवाहाटी। इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान इंजर्ड हुए ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। पंत की ये वापसी बेहद निराशाजनक रही है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत की वापसी बतौर उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हुई थी, लेकिन कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान शुभमन गिल को हुई इंजरी के बाद से ही पंत ने कप्तान की भूमिका निभाई।

ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में बतौर कप्तान और बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप हुए हैं।

कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में पंत ने 27 और दूसरी पारी में 2 रन बनाए थे। गुवाहाटी टेस्ट, जो ऋषभ पंत का बतौर कप्तान पहला आधिकारिक टेस्ट था, उसमें भी वह अपने बल्ले का जादू नहीं दिखा सके। गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत 7 और दूसरी पारी में 13 रन बनाकर आउट हो गए। कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के 2 मैचों की 4 पारियों में सिर्फ 49 रन बना सके।

ऋषभ पंत मौजूदा स्क्वाड में सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं। उनसे टीम को धैर्य के साथ बड़ी पारियों की जरूरत थी, लेकिन पंत ने हर बार निराश किया। वह हर बार जल्दी में दिखे। उनकी बल्लेबाजी को देख ऐसा लगा ही नहीं कि वह टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए आए हों। इसमें कोई संशय नहीं है कि पंत एक आक्रामक बल्लेबाज हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट अलग तरह का फॉर्मेट है। इस फॉर्मेट में धैर्य के साथ विकेट पर रुकने और बड़ी पारी खेलने की जरूरत होती है। पंत कप्तान होने के बावजूद ऐसा करने में नाकाम रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें