मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

रिकी पोंटिंग ने पैट कमिंस को आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर की ट्रॉफी प्रदान की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

एंटीगुआ,। ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को

(भारतीय समयानुसार) सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में स्टार ऑस्ट्रेलियाई

तेज गेंदबाज पैट कमिंस को आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

प्रदान किया।

आईसीसी हॉल ऑफ फ़ेमर और 2006 और 2007 में इसी

सम्मान के विजेता पोंटिंग ने अपने हमवतन कमिंस को 2023 में उनके शानदार

प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी प्रदान की। कमिंस ने बतौर कप्तान 2023 में अपने देश

को एकदिनी विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाया। दोनों ही

मौके पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया।

उन्होंने 2023 में 27.50 की

औसत से 42 टेस्ट विकेट लिए, 254 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने उनके नेतृत्व में

भारत में एक टेस्ट जीता और घर से दूर एशेज बरकरार रखी। कमिंस ने

ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां उन्होंने

15 विकेट लिए।

2024 में टी20 विश्व कप जीत के साथ, कमिंस की अगुवाई

में ऑस्ट्रेलिया के पास व्हाइट-बॉल विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

दोनों जीतने का अवसर है।

31 वर्षीय खिलाड़ी 2024 में भी प्रभावित

करना जारी रखा है, उन्होंने 25.64 की औसत से 17 टेस्ट विकेट लिए और बल्ले

से 26 की औसत से 157 रन बनाए, साथ ही आठ से कम की इकॉनमी से इतने ही टी20

मैचों में पांच विकेट लिए।

वर्तमान में, कमिंस ऑस्ट्रेलिया की

प्लेइंग इलेवन टीम का हिस्सा हैं, जो बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे आईसीसी

टी-20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मैच में खेल रही है।

मैच में

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। नजमुल हुसैन

शांतो के जुझारू 41 और तौहीद ह्रदय के 40 रनों के बावजूद, पैट कमिंस की

शानदार हैट्रिक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार (भारतीय समयानुसार) को

बांग्लादेश को 140/8 पर रोक दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें