मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

आरजी कर कांड: 13 दिनों में 100 घंटे से ज्यादा पूछताछ, 14वें दिन फिर से सीबीआई कार्यालय पहुंचे संदीप घोष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरजी कर कांड: 13 दिनों में 100 घंटे से ज्यादा पूछताछ, 14वें दिन फिर से सीबीआई कार्यालय पहुंचे संदीप घोष

कोलकाता। महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष से 13 दिनों में 100 घंटे से ज्यादा पूछताछ की है। गुरुवार को 14वें दिन संदीप घोष एक बार फिर सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे हैं। आज भी उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।कलकत्ता हाई कोर्ट ने 15 अगस्त को आरजी कर कांड की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा था। इसके बाद से पिछले 14 दिनों में संदीप घोष को 13 बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसमें उन्हें लगभग 103 घंटे तक सीबीआई के सवालों का सामना करना पड़ा।महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के इस जघन्य मामले के अलावा सीबीआई को आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इन दोनों मामलों में संदीप घोष को मुख्य आरोपित बनाया गया है।सीबीआई की लगातार पूछताछ के बीच इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि मामले में जल्द ही कोई महत्वपूर्ण खुलासा हो सकता है। जांच एजेंसी इस मामले से जुड़े हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है, ताकि सच्चाई को सामने लाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें