मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

दुबई-जयपुर इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी, जांच में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुबई-जयपुर इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी, जांच में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला

जयपुर। देशभर के एयरपोर्ट्स और फ्लाइट में बम की धमकी भरा ईमेल मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार मध्य रात्रि एक और इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की सूचना का ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पूरी चौकस सुरक्षा व्यवस्था के बीच जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग करवा कर विमान की जांच की गई। हालांकि कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।जयपुर एयरपोर्ट थानाधिकारी संदीप बसेड़ा के अनुसार शुक्रवार मध्य रात्रि दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-196 में बम की धमकी भरा ईमेल दिल्ली हेडक्वार्टर को मिला था। यह सूचना जयपुर एयरपोर्ट को दी गई। जिसके बाद जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया और भारी सुरक्षा के बीच दुबई से जयपुर आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। सुरक्षा बलों ने गहनता से विमान की जांच की, जिसमें संदिग्ध कुछ भी नहीं पाया गया।जानकारी के अनुसार विमान में 189 यात्री सवार थे। यह विमान शुक्रवार मध्य रात्रि रात 1:20 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। जयपुर पुलिस मामला दर्ज कर संदिग्ध ईमेल भेजने वाले का आईपी ऐड्रेस ट्रेस करने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें