मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के लिए दिया औपचारिक निमंत्रण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के लिए दिया औपचारिक निमंत्रण

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम रेड्डी ने हैदराबाद में होने वाले तेलंगाना राइजिंग 2047 ग्लोबल समिट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को औपचारिक निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, " तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।"

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने संसद भवन में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने अश्विनी वैष्णव को 8 और 9 दिसंबर को हैदराबाद में होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

मुलाकात में रेवंत रेड्डी ने अश्विनी वैष्णव को समिट के लिए तैयार विशेष विजन डॉक्यूमेंट की जानकारी दी। इस डॉक्यूमेंट में तेलंगाना को अगले पांच साल में देश के टॉप-3 निवेश गंतव्यों में शामिल करने का पूरा खाका है।

राज्य सरकार इसे ‘भारत फ्यूचर सिटी’ के नाम से विकसित कर रही है और दुनियाभर के बड़े निवेशकों को आकर्षित करने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से समिट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर आने की विशेष गुजारिश की। उन्होंने कहा कि वैष्णव की मौजूदगी से आईटी, स्टार्टअप और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बड़े निवेशकों का भरोसा और बढ़ेगा।

इस दौरान तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू के साथ सांसद डॉ. मल्लू रवि, कुंदुरु रघुवीर रेड्डी, सुरेश शेतकर, चमाला किरण कुमार रेड्डी, डॉ. कडियम काव्या, गड्डम वामशी कृष्ण और अनिल कुमार यादव भी मौजूद रहे।

तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट इस बार बहुत बड़ा होने जा रहा है।

सरकार का दावा है कि इसमें 30 से ज्यादा देशों के निवेशक और 500 से अधिक बड़े उद्योगपति हिस्सा लेंगे। पिछले साल हुए समिट में ही 2.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए थे और इस बार सरकार उससे कहीं ज्यादा की उम्मीद कर रही है।

रेवंत रेड्डी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और एक-एक करके कई केंद्रीय मंत्रियों व बड़े उद्योगपतियों से मिल रहे हैं ताकि हैदराबाद को दुनिया का अगला बड़ा निवेश हब बनाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें