मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : पीड़ित परिवार को 15-15 लाख रुपये व आजीवन 15-15 हजार महीने गुजारा भत्ता देगा रेस्टोरेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर,। अशोका बिरयानी में दो कर्मचारियों की मौत मामले में

पुलिस ने रेस्टोरेंट के चार कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे

पहले देर रात परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। विवाद

सुलझते नहीं देख, खुद गृहमंत्री विजय शर्मा रात करीब एक बजे मौके पर

पहुंचे। उन्होंने इस मामले कड़ा रुख अपनाया, जिसके बाद अशोका बिरयानी

रेस्टोरेंट पीड़ित परिवार को मुआवजे देने और भरण पोषण भत्ता देने पर सहमति

बनी।

अशोका बिरयानी सेंटर में दो कर्मचारियों की मौत को लेकर

शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। आधी रात गृहमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे व

होटल मालिक समेत प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने अशोका

बिरयानी के मालिक समेत चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया

है। अशोका बिरयानी प्रबंधन दोनों कर्मचारियों के परिजन को 15-15 लाख रुपये

मुआवजा देने और आजीवन 15-15 हजार रुपये महीने गुजारा भत्ता देने का भरोसा

दिया है।

विवाद सुलझने के बाद शनिवार चार बजे सुबह लाश को लेकर

अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव रवाना हो गए। इधर, अशोका बिरयानी

सेंटर प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एमडी

के के तिवारी, सीईओ सनाया तिवारी, जीएम रोहित चंद समेत ब्रांच मैनेजर

रोमिना मंडल पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। मृतकों में एक सुपरवाइजर था और

दूसरा इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम कर रहा था।

मृतक नील

कुमार पटेल (30 वर्ष) जांजगीर चांपा का रहने वाला था। नील के भाई दिनेश

पटेल ने बताया कि नील अशोका बिरयानी में इलेक्ट्रीशियन था। इसके बाद भी उसे

गटर में उतारा गया। घटना के बाद होटल प्रबंधन ने उसे भी लगातार गुमराह

करते हुए मौत की अलग-अलग वजह बताई। नील का डेढ़ साल का बच्चा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें