मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

ईरानी कप के लिए शेष भारत की टीम घोषित, चोटिल सरफराज की जगह बाबा इंद्रजीत को मिला मौका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ईरानी कप के लिए शेष भारत की टीम घोषित, चोटिल सरफराज की जगह बाबा इंद्रजीत को मिला मौका

मुंबई, 27 फ़रवरी । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने 2021-22 रणजी ट्रॉफी चैंपियंस मध्य प्रदेश के खिलाफ ईरानी कप के लिए शेष भारत (आरओआई) टीम की घोषणा कर दी है। ईरानी कप 1 से 5 मार्च, 2023 तक ग्वालियर के कप्तान रूप सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम की कमान मयंक अग्रवाल को सौंपी गई है।

रणजी ट्रॉफी में अपने बल्ले से कहर बरसाने वाले सरफराज खान को टीम में जगह नहीं मिली है। सरफराज अपनी बायीं छोटी उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। सरफराज खान की जगह बाबा इंद्रजीत को टीम में शामिल किया गया है।

शेष भारत की टीम इस प्रकार है: मयंक अग्रवाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, बाबा इंद्रजीत, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), अतीत सेठ, सौरभ कुमार, हार्विक देसाई, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, आकाश दीप, मयंक मारकंडे , पुलकित नारंग, सुदीप कुमार घरामी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें