मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर :साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने का विरोध कर रहे पूर्व विधायक और निगम के नेता प्रतिपक्ष गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर :साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने का विरोध कर रहे पूर्व विधायक और निगम के नेता प्रतिपक्ष गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने पहुंची पुलिस और निगम के कर्मचारियों तथा व्यवसायियों और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया है।उल्लेखनीय है कि एनआईटी के पास मौजूद साइंस कॉलेज मैदान की चौपाटी को हटाने अल्टीमेटम मिलने के बाद व्यवसायियों में हड़कंप मच गया था। बीती रात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेसी व्यवसायियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। इसके बाद आज सुबह पुलिस बल जेसीबी क्रेन के साथ चौपाटी पहुंची।निगम की कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। मौके पर सभी जोन के अधिकारी भी पहुंचे। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेता जेसीबी के नीचे लेट गए।इस बीच कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों में जमकर कहा-सुनी और झड़प हुई। पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल रायपुर भेज दिया गया है। इस दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि, यहाँ चौपाटी तभी हटा पाएंगे जब ये करें मेरे ऊपर से गुजरेगी। विकास ने यह भी कहा कि, एक नेता को जिद पर करीब 10 करोड़ रुपये के काम ख़त्म किये जा रहे है। इस बीच स्थानीय विधायक राजेश मूणत के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।निगम की टीम चौपाटी को हटाने की कार्रवाई में जुटी हुई है। निगम की दर्जनभर से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें