मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में रेमल तूफान का असर, बगहा में तेज बारिश -पटना-कोलकाता फ्लाइट कैंसिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में रेमल तूफान का असर, बगहा में तेज बारिश -पटना-कोलकाता फ्लाइट कैंसिल

बिहार में रेमल तूफान का असर, बगहा में तेज बारिश

-पटना-कोलकाता फ्लाइट कैंसिल

बग्गा। बिहार में भी रेमल तूफान का असर दिखने लगा है। बगहा में सोमवार दोपहर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। नालंदा, मधेपुरा समेत कई जिलों में अभी भी घने बादल छाए हुए हैं। तेज हवा भी चल रही है।इसके अलाव पूर्वी हिस्से में भी आज हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।वहीं, रेमल तूफान को देखते हुए सोमवार सुबह कोलकाता- पटना- कोलकाता सेक्टर के बीच ऑपरेट होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 663 रद्द हो गई है।इस तूफान के गुजर जाने के बाद पछुआ हवा चलेगी। इस वजह से आज मधुबनी, पूर्वी चंपारण, बक्सर, नालंदा और गोपालगंज में हीट वेव रहने की संभावना है। जबकि पटना, दरभंगा, रोहतास और नालंदा में हॉट नाइट का पूर्वानुमान है।दूसरी ओर बिहार के कई जिलों में नौतपा का भी असर देखने को मिल रहा है। पटना समेत कई जिलों में सुबह से तेज धूप से गर्मी बढ़ गई है। 14 जिलों का पारा 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान बक्सर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस किया गया।बंगाल में चक्रवातीय तूफान रेमल के तबाही मचाने की आशंका को देखते हुए कोलकाता-पटना- कोलकाता के बीच ऑपरेट होने वाली दोनों फ्लाइट रविवार भी रद्द रही। साथ ही देवघर पटना- देवघर की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। इस वजह से कोलकाता और पटना में करीब 700 यात्री फंसे रहे।यह विमान पटना एयरपोर्ट पर सुबह 8.35 में कोलकाता से आती है और 9.10 बजे कोलकाता को रवाना होती है। रविवार की सुबह को इस विमान को ऑपरेट किया गया था। कोलकाता एयरपोर्ट प्रशासन ने इस चक्रवातीय तूफान को देखते हुए रविवार को दिन के 12 बजे से सोमवार की सुबह 9 बजे तक यानी 21 घंटे तक के लिए विमानों के ऑपरेट पर रोक लगा दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें